स्टीव स्मिथ 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और पिछले सीजन में आईपीएल से बाहर हो गए थे।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 27 मार्च को अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की कि वह आगामी आईपीएल 2023 में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह कैसे आईपीएल से जुड़ने वाले हैं और किस टीम से जुड़ने वाले हैं।
स्टीव स्मिथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा की, “हैलो इंडिया। मेरे पास आपके लिए कुछ रोमांचक खबरें हैं। मैं आईपीएल 2023 में शामिल हो रहा हूं। मैं भारत में एक असाधारण और भावुक टीम में शामिल हो रहा हूं।”
स्टीव स्मिथ आखिरी बार आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। उस सीजन की बात करें तो स्मिथ ने 8 मैचों में 152 रन बनाए थे। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 103 मैचों में 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। स्टीव स्मिथ ने अपने आईपीएल करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
![20230328 1142303082349406896015991 edited](https://ipllivecricketscore.com/wp-content/uploads/2023/03/20230328_1142303082349406896015991-edited.jpg)
स्टीव स्मिथ ने अपने आईपीएल करियर में छह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पुणे वारियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरल का प्रतिनिधित्व किया है।