MI vs RCB IPL 2023 Match 54 : मुंबई इंडियन्स अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ भिड़ेगी, देखिए दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियन्स पिछली मिली हार का हिसाब चुकता करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ टकराएंगी

img 9918 1
RCB vs MI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दो ख़तरनाक टीम मुंबई इंडियन्स (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच आज जंग देखने को मिलेगी। यह मैच 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं।

IPL के 54वें मैच में मुंबई इंडियन्स (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) एक बार फिर आमना सामना करने के लिए मैदान में उतरेगी। मौजूदा सीज़न ने दोनों ही टीम ने एक दूसरे के साथ पहले भी एक बार मुक़ाबला किया है। जिसमें मुंबई इंडियन्स ने पहली पारी खेलते हुए 171 रन बनाकर शानदार स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 172 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ही घर में मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से रौंद दिया था। इस बार दोनों ही टीम पिछले मुक़ाबले में हार का सामना करके मैदान में जीत की दहाड़ के साथ उतरेंगे। जिस वजह से यह मुक़ाबला काफ़ी रोमांचक देखने को मिलेगा।

मुंबई इंडियन्स के ख़तरनाक बल्लेबाज़ों पिछली मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार

IPL की पाँच बार विजेता टीम मुंबई इंडियंस इस सीज़न में अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही। मुंबई इंडियन्स ने अब तक 10 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है। वही पाँच मैचों में शर्मनाक हार का सामना कर पॉइंट टेबल पर आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने पिछले पाँच मुक़ाबलों में से दो मैचों में जीत दर्ज की, वही तीन मैच में हार का सामना किया। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ हार का सामना करके इस बार दोगुनी ताक़त से मैदान में जंग खेलने के लिए उतरेगी। जबकि पिछली बार बैंगलोर के ख़िलाफ़ मिली हार का बदला लेने के लिए इस बार मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज़ों कड़ी मेहनत करके तैयार है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज़ों मुंबई को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाने के लिए तैयार

IPL की ख़तरनाक टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हर बार की तरह इस बार भी शानदार परफॉर्मेंस देने में क़ामयाब रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अब तक 10 रोमांचक मुक़ाबले खेले हैं। जिसमें पाँच मैच में जीत, तो पाँच मैच में हार का सामना किया है। इस बार शानदार परफॉर्मेंस देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पॉइंट टेबल पर छठा स्थान हासिल किया है। पिछले पाँच मुक़ाबले में बैंगलोर ने तीन मुक़ाबले में शानदार जीत हासिल की है, जबकि दो मुक़ाबले में शर्मनाक हार का सामना किया है। पिछले मुक़ाबले में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ टक्कर लेकर हार का सामना किया था। जिसमें दिल्ली कैपिटल ने अपने ही घर में बैंगलोर को सात विकेट से कुचल के रख दिया था।

RCB vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड

टोटल मैच – 31

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत -14

मुंबई इंडियन्स की जीत – 17

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार – 17

मुंबई इंडियन्स की हार – 14

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का उच्चतम स्कोर – 235

मुंबई इंडियन्स का उच्चतम स्कोर – 213

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूनतम स्कोर – 122

मुंबई इंडियन्स का न्यूनतम स्कोर – 111

IPL के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस एक 31 बार आपस में भीड़ चुकी है। जिसमें IPL की सबसे ख़तरनाक टीम मुंबई इंडियंस ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई से भिड़कर 14 बार ही जीत हासिल कर पाई है। आमने सामने के आंकड़े के मुताबिक़ मुम्बई इंडियंस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। लेकिन बैंगलोर के जाँबाज़ बल्लेबाजों के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियन्स को भी कड़ी टक्कर देने में सामर्थ्य रखना पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, यू पिरिचा, जोफ्रा आर्चर और अरशद खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा और मोहम्मद सिराज।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38