IPL 2023 : इंडियन टीम के पूर्व गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखकर बोल दी यह बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे तब पूरे स्टेडियम में चारों ओर धोनी धोनी के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा

img 9993 1
Harbhajan Singh and Mahendra Singh Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन बहूत ही रोमांचक चल रहा है, जिससे देश और दुनिया के क्रिकेट फैन्स सभी मैचों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इसी बीच 10 मई को चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ख़तरनाक टक्कर देखने को मिली। जिसमें सभी क्रिकेट फैंस स्टेडियम में बैठे हुए चारों ओर शोर कर के बल्लेबाजों और गेंदबाज़ों को हौसला दे रहे थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को ख़तरनाक टक्कर दी

IPL 2023 के सीज़न में सभी टीमें प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। इसी बीच हर साल की तरह इस साल भी सभी क्रिकेट फैंस की नज़र चेन्नई सुपर किंग्स पर है। जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज़ों ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ पहली पारी खेलते हुए 168 रनों का शानदार लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने सिर्फ़ 140 रन ही बनाए। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से कुचल के रख दिया।

महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक ने पूरे स्टेडियम को उत्साहित कर दिया

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजों ने पहले मैदान में उतर ख़तरनाक पारी खेली। जिसमें चेन्नई के बल्लेबाजों एक के बाद एक विकेट खोकर एक शानदार स्कोर बनाने में क़ामयाब रही। जिसमें कप्तान पर महेंद्र सिंह धोनी ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 9 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाकर 20 रन बनाए। जब मैदान में महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे तब पूरे स्टेडियम में चारों ओर धोनी धोनी के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। इस शानदार पारी को देखकर क्रिकेट फैंस के अलावा सभी क्रिकेट स्टार और सभी कर्मचारी भी देखकर हैरान हो गए।

हरभजन सिंह ने कह दी यह बड़ी बात

इंडिया टीम के पूर्व गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने दिल्ली के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को देखकर कहा कि, “उस पिच पर किसी ने भारी रन नहीं बनाए, लेकिन अंत में एमएस धोनी के 20 रनों ने अंतर साबित किया। 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट। यह पुराने एमएस धोनी की झलक थी, वह एक असाधारण खिलाड़ी हैं।”

IPL के सभी क्रिकेट फ़ैन्स की नज़र कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी पर

IPL के हर साल की तरह इस साल सभी क्रिकेट फ़ैन्स की नज़र कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहती है। वह बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग और लाइव मैच देखनेवाले लोगो की संख्या में रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स बनते जा रहे है। इतनी सारी लोकप्रियता की वजह से अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम इस साल आईपीएल का खिताब जीत लेंगी तो विश्व के सभी क्रिकेट फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38