RCB vs DC IPL 2023 Match 20 : अगर हेड टु हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स जीत का खाता खोल पाएगी? ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें 15 अप्रैल को बेंगलुरु के केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

5ee9f3bd 954c 40fa 953d e95e9aea3690 1

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 16वें सीजन के सभी मैचों का लुत्फ देश और दुनिया के क्रिकेट फैंस उठा रहे हैं। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है। दिल्ली कैपिटल्स सीजन का अपना पांचवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलने जा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स का हार का चौका

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब प्रदर्शन के साथ की है। जिसमें डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मैच हारकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी और पांचवें मैच के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 50 रन से हार गई थी। दूसरे मैच में उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। तीसरे मैच में भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए उसे 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दो दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथा मैच खेला था, जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का ख़राब प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस बार भी पहले मैच में शानदार शुरुआत की थी लेकिन बाद में सफलता नहीं मिली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया और पहले मैच में जीत हासिल की। लेकिन दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ 81 रनों से शर्मनाक हार मिली थी। तीसरे मैच में उसे लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खराब प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मैच हार रही है।

KKR vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

टोटल मैच27
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत16
दिल्ली कैपिटल्स की जीत10
कोई परिणाम नहीं1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार10
दिल्ली कैपिटल्स की हार16
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का उच्चतम स्कोर215
दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम स्कोर196
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूनतम स्कोर137
दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर95
KKR vs SRH Head to Head Record

इंडियन प्रीमियर लीग (IPl) के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपना विजयी खाता खोलने के लिए कड़ा संघर्ष कर सकती है। लेकिन दिए गए आंकड़ों के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोगुनी ताकत से आक्रमण कर सकता है। दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में 27 बार एक-दूसरे का सामना किया है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी है। लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना दोगुनी ताकत वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (Captain), महिपाल लोमर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (WK), वेन पार्नेल, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्स की इस सम्भावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (Captain), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (WK), खलील अहमद, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्ताफिजुर रहमान।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38