IPL 2023 : Rohit Sharma Replaced | मुंबई इंडियंस टीम में मची खलबली, रोहित शर्मा ने अचानक छोड़ी कप्तानी

IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका, टीम मैनेजमेंट ने क्यों लिया ये फैसला?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सिर्फ दो दिन दूर है, लेकिन मुंबई इंडियंस की मुसीबत कम नहीं हो रही है। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सफल टीम रही है लेकिन इस सीजन में कुछ नया देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है।

कौन संभालेगा टीम की कप्तानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस बार IPL 2023 के दौरान मैच से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि खतरनाक जांबाज खिलाड़ी टीम के शुरुआती कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करेगा। दरअसल रोहित शर्मा आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में नजर नहीं आएंगे लेकिन कुछ चुनिंदा मैचों में वह टीम से जुड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के फैन्स इस बार सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए देखेंगे।

क्या कारण रहा की रोहित शर्मा कप्तानी नहीं करेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के नौ दिन बाद, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। आईपीएल का फाइनल 28 मई को है और यह मैच 7 जून को खेला जाएगा. यह मैच रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए रोहित शर्मा पर से काम का बोझ कम करने के लिए यह सब किया है।

सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व कर सकते हैं जब रोहित शर्मा आईपीएल के कुछ मैचों से ब्रेक लेने का फैसला करते हैं।

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम:

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झाए रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल

कौन है मुंबई इंडियन्स के इस साल के कप्तान ?

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी है।

मुंबई इंडियन्स कितनी बार चैम्पियन बनी है?

मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता।

क्या जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 खेल रहे हैं?

जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से पहले रविवार, 26 मार्च को मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38