IPL 2023 GT vs DC : दिल्ली कैपिटल भारी पड़ेगी गुजरात टाइटंस पर, अपनी प्लेइंग इलेवन की लिस्ट में शामिल किये जाबांज़ खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मंगलवार 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पहली जीत हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।

de
GT vs DC

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ था। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजायंट्स ने शर्मनाक हार दी थी। जिसमें कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच, लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में सिर्फ 143 रन ही बना सकी और उसे सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श के साथ ओपनर के तौर पर खेलते नजर आएंगे। डेविड वॉर्नर ने पिछले मैच में घातक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था। जिसमें उन्होंने 48 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम को जीत की उम्मीद तो दी थी, लेकिन कठिन समय ज्यादा इम्तिहान भी लेता है।

Table of Contents

पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर

दिल्ली कैपिटल्स के जांबाज खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पर इस बार ज्यादा बोझ होगा। परिस्थितियों को देखते हुए ये खिलाड़ी अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। पृथ्वी शॉ पिछले मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके थे क्योंकि वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल करियर में 64 मैचों में 1600 रन बनाए हैं।

 

मिशेल मार्श बल्लेबाज़ी के लिए तैयार

दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे धुरंधर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर में 30 मैचों में 477 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में थे। लेकिन मार्क वुड ने पहले मैच में मिशेल मार्श को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इस मैच में वह कप्तान के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी नजर आएंगे।

गुजरात टाइटंस की पहली जीत

गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की थी। सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है जिसमें वह अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है। पिछले मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला अर्धशतक जड़ा था। जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 63 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन किया।

दिल्ली कैपिटल प्लेइंग 11 :

डेविड वार्नर (Captain), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (WK), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अमन हाकिम खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 :

हार्दिक पांड्या (Captain), रिद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का मैच कब खेला जा रहा है?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का मैच मंगलवार, 4 अप्रैल को खेला जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल 2023 सीजन का पहला मैच किस टीम ने जीता?

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2023 सीजन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत लिया।

IPL 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान कौन हैं?

डेविड वार्नर आईपीएल 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज कौन हैं?

डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज हैं।

पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल करियर में कितने रन बनाए हैं?

पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल करियर में 1600 रन बनाए हैं।

मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर में कितने रन बनाए हैं?

मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर में 477 रन बनाए हैं।

IPL 2023 सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने किसे हराया?

गुजरात टाइटंस ने IPL 2023 सीज़न के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया।

IPL 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए पहला अर्धशतक किसने बनाया था?

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए पहला अर्धशतक बनाया।

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अंतिम एकादश में प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेइंग इलेवन में प्रमुख खिलाड़ी डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श हैं।

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के लिए अंतिम एकादश में प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में गुजरात टाइटंस के लिए प्लेइंग इलेवन में प्रमुख खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और राशिद खान हैं।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38