ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन अपने सबसे क़रीबी दोस्त की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए मैदान में कमाल का प्रदर्शन देंगे
![img 9934 1](https://ipllivecricketscore.com/wp-content/uploads/2023/05/img_9934-1-1024x566.jpg)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के रोमांचक सीज़न में एक के बाद एक टीमें शानदार मैच खेलकर एक दूसरे को टक्कर दे रही है। इसके बीच 9 मई को IPL के 54वें मैच में मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बीच ख़तरनाक टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन मैच से पहले मुंबई इंडियन्स को तगड़ा झटका लगा।
मुंबई इंडियन्स (MI) के घातक गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को चोट की वजह से IPL को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस कमी को पूरा करने के लिए मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को अपने टीम में शामिल करने का फ़ैसला किया है। मुंबई इंडियन्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।
मुंबई इंडियन्स को IPL के आख़िरी मैचों में लगा बोहोत बड़ा झटका
मुंबई इंडियन्स ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि, ”क्रिस जॉर्डन मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। क्रिस जॉर्डन बाकी सीज़न के लिए MI टीम में शामिल होंगे। क्रिस ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे। #वनफैमिली #मुंबई मेरी जान #Mumbaiindians @CJordan.”
मुंबई इंडियन्स के अधिकारियों ने आगे बताया कि, “आर्चर इस सीजन के पहले हाफ में हमारे अभियान का अहम हिस्सा थे। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और उनके हमारे साथ वापस आने का इंतजार नहीं कर सकते, फिटर, मजबूत, तेज, घातक।”
IPL के इतिहास में घातक ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन की विस्फोटक पारी
इंडियन प्रीमियम लीग में क्रिस जॉर्डन ने 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चालू किया था। क्रिस जॉर्डन एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और तेज सीम गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने IPL के करियर में अब तक 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 रन बनाए हैं और गेंदबाज़ी करते हुए 27 विकेट अपने नाम किए हैं। क्रिस जॉर्डन ने 87 T20I में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 T20I विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियन्स ने क्रिस जॉर्डन दो करोड़ में ख़रीद कर अपने टीम में जोड़ लिया।
ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन अपने सबसे क़रीबी दोस्त की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए तैयार
मुंबई इंडियन्स में क्रिस जॉर्डन अपने सबसे क़रीबी दोस्त जोफ्रा आर्चर की जगह लेकर इस बार कमाल दिखाना में भी क़ामयाब रहेंगे। जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ वर्षों से चोटों से जूझ रहे थे। इस सीजन में उन्होंने केवल पांच मैच खेले और दो विकेट लिए। लेकिन उन्हें उनकी दाहिनी कोहनी हुई सर्जरी के वजह से वो 2022 में भी नहीं खेल पाए थे। इस बार भी मुम्बई इंडियंस घातक गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को मिस करेंगी। इस बार मुंबई इंडियन्स ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को मैदान में उतरकर शानदार पारी खेलेगी।