DC vs MI IPL 2023 Match 16 : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगी आमने-सामने, देखें पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से जीत का खाता कौन खोलेगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुक़ाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होना है। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें अपनी पहली जीत के लिए मैदान पर आमने-सामने होंगी।

d4852d54 f1bb 409a 93ef 94a254a5da05

DC vs MI IPL 2023 Match 16

तीन शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में तीन मैच खेले हैं। जिसमें पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ़ 50 रनों से हार मिली थी। दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। जबकि तीसरे मैच में भी राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ खेलते हुए 57 रनों से हार मिली थी। हालांकि, कप्तान डेविड वॉर्नर ने अब तक दो मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में तीन शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस की विफल पारी

मुंबई इंडियंस (MI) ने भी आईपीएल (IPL) की शुरुआत में दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरे मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कठिन रहा है और उन्हें और संघर्ष करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगी। दोनों ही टीमें इस सीजन खराब प्रदर्शन के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही हैं। नीचे दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार दोनों में से कौन सी टीम जीत का स्वाद चखेगी।

आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

टोटल मैच32
दिल्ली कैपिटल्स की जीत15
मुंबई इंडियन्स की जीत17
दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम स्कोर213
मुंबई इंडियन्स का उच्चतम स्कोर218
दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर66
मुंबई इंडियन्स का न्यूनतम स्कोर32
Head to Head Records in IPL 2023

◦ मुंबई इंडियन्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी :- रोहित शर्मा ने 727 रन बनाए

◦ मुंबई इंडियन्स के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी :- जसप्रीत बुमराह ने 23 विकेट लिए

◦ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी :- रिषभ पंत ने 372 रन बनाए

◦ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी :- अमित मिश्रा ने 19 विकेट लिए

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11:

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (Captain), रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11:

रोहित शर्मा (Captain), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38