IPL2023: RR के युवा धाकड़ batsman यशस्वी का यश सभी लोगों की नजर में बढ़ता ही जा रहा है जानिए क्यों?

इस IPL Season के कई सारे नए युवा चेहरे अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से सभी टीम सिलेक्टर की नजर में आ कर टीम सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है। इस युवा प्रतिभा की जरूरत सभी देश को अपनी अपनी क्रिकेट टीम में आने वाले समय में होती है। ऐसे ही लाजवाब युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, वैंकटेश अय्यर, अभिनव मनोहर, सुयश शर्मा, रिंकू सिंह, हैरी ब्रुक, तुषार देशपांडे, आयुष बडोनी, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा, साई सुदर्शन और मथीशा पथिराना जैसे बेहतरीन उभरते सितारे अपना अलग और सब से हटके खेल दिखा कर सबकी पहली पसंद बनते जा रहे है। इन सभी यंगस्टर खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी Yashasvi Jaiswal की चर्चा क्रिकेट जगत में चारों तरफ हो रही है।

YASHASVI JAISWAL, ipl, ipl2023, rr, mi, Rajasthan Royals, mumbai indians, cricket tournament,ipl2023, ipl season, batting, iplteam, team , under19, under23, cricket formats, fastest fifty, fifty, Yashasvi, Jaiswal
Yungstar Yashasvi Jaiswal, Fatest Fifty In IPL History

जानिए यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ अनसुनी बाते:

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तरप्रदेश भारत में हुआ था। यशस्वी के पिताजी का नाम भूपेंद्र कुमार जायसवाल और माताजी का नाम अर्जुन जायसवाल है। अगर परिवारिक नजरिए से देखें तो इस खिलाड़ी का परिवार थोड़ा गरीब था इसी वजह से कभी-कभी यशस्वी को छोटी उम्र में भी घर का गुजारा करने के लिए काम करना पड़ता था लेकिन इस यंगस्टर का सपना कुछ और ही था और उसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता रहता था। छोटी उम्र से ही इस युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखकर साथ खेलने वाले सभी players उसकी batting की प्रशंसा करते थे।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1652704547905875968?t=tWKz2Gg4grUbyri4ul9XCQ&s=19

जानिए Yashasvi Jaiswal का अब तक का क्रिकेट करियर:

अपने क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह के कदम पर चलते हुए इस युवा प्लेयर ने बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन सभी cricket formats में दिखाया है। यशस्वी जयसवाल ने अब तक कई सारी टूर्नामेंट खेल चुके हैं जिसमें इंडिया अंडर-19, इंडिया ए अंडर-19, इंडिया बी, इंडिया अंडर-23, IPL Team Munbai Indians और Team Rajasthan Royals जैसी बड़ी-बड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट शामिल है जिसमें खेलने का सभी क्रिकेट खिलाड़ियों का सपना होता है। जायसवाल ने under 19 और under 23 जैसी घरेलू cricket tournament टीम मुंबई की तरफ से खेली है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1652982120237928450?t=5IPMoz7O0IvLZY2kGxrndQ&s=19

जानिए Yashasvi Jaiswal ने प्राप्त की हुई उपलब्धियां:

यशस्वी जायसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले सबसे कम उम्र के युवा बल्लेबाज है। इसके अलावा 2015 में, यशस्वी जायसवाल ने जाइल्स शील्ड मैच में गेंदबाज़ी आजमाते हुआ 13 विकेट ली साथ-साथ नाबाद 319 रन बनाते हुए स्कूल क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज भी किया गया था। इसके आगे जायसवाल आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से भी खेल चुके थे और इस साल 2023 में हाल टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सिर्फ 13 बॉल पर अर्धशतक लगाकर आईपीएल इतिहास में Fastest fifty (तेज फिफ्टी) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1656724848322949120?t=9ZgzNS4bsQgkHt-o2BOVJg&s=19

जानिए इस साल IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन:

इस साल यशस्वी ने आईपीएल में 12 मैचों की 12 इनिंग्स खेलते हुए 52.27 की एवरेज से, 167.15 की स्ट्राइक रेट के साथ टोटल 575 रन बना डाले है। जिसमें एक शानदार 124 रन की शतकीय पारी और 4 बेहतरीन अर्धशतकिय पारी भी शामिल है। इस चार अर्धशतक में से एक तो सिर्फ 13 balls खेलकर ही बना डाला और इसके साथ यह प्लेयर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1656700335573057539?t=79hdn6GG7DFDG1Ndh9OdpQ&s=19

इस तरह यशस्वी का यश क्रिकेट जगत में चारों तरफ बढ़ता जा रहा है और इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन यह खिलाड़ी का जारी रहा तो आने वाले भविष्य में भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही बड़ा शुभ संकेत रहेगा और क्रिकेट विश्व में कई नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के नजरिए से यह खिलाड़ी अपना बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।

Leave a Comment

MI vs RCB Clash at Wankhede: Crucial Showdown for Playoff Qualification – Expert Predictions Based on Stats Match 53 Unveils Rinku Singh and Andre Russell as Unstoppable Finishers: A Closer Look at the Playoffs Race GT vs LSG के बिच महा जंग IPL 2023 LSG vs RCB : Match – 43 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड IPL 2023 LSG vs PBKS : Match – 38