महिला प्रीमियर लीग (WPL) सीजन 1 के विजेता पुरस्कार को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के विजेता पुरस्कार से है दोगुना
महिला प्रीमियर लीग सीजन 1 का फाइनल मैच 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहला महिला प्रीमियम लीग खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 131 रन का टारगेट दिया। मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य का पीछा 19.3 ओवर में कर लिया और चैंपियन बन गई।
चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम को मिली इनामी राशि इतनी है कि यह हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विजेता टीम को मिली इनामी राशि से दोगुनी है। PSL के 8वें सीजन की विजेता टीम लाहौर कलंदस को पुरस्कार राशि के रूप में 3.4 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं उपविजेता टीम मुल्तान सुल्तान को 1.3 करोड़ रुपये मिले।
अगर हम महिला प्रीमियर लीग की इनामी राशि की तुलना पाकिस्तान सुपर लीग की इनामी राशि से करें तो बहुत बड़ा अंतर है। मुंबई इंडियंस, जो पहली WPL चैंपियन के रूप में उभरी, को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल स्को पुरस्कार राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले।
WPL 2023 पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ
चैम्पियन मुंबई इंडियंस टीम :- 6 करोड़ रुपये और गोल्डन ट्रॉफ़ी
उप-विजेता दिल्ली कैपिटल टीम :- 3 करोड़ रुपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट :- हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये
पर्पल कैप :- हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप :– मेग लेनिंग, 5 लाख रुपये
कैच ऑफ़ द सीज़न :- हरमनप्रीत कौर, 5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन :- यास्तिका भाटिया, 5 लाख रुपये
सफ़ारी सीजन की दमदार स्ट्राइकर: सोफी डिवाइन, 5 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): नेट-साइवर ब्रंट, 2.50 लाख रुपये
फ़ाइनल का दमदार स्ट्राइकर: राधा यादव, 1 लाख रुपये